Kavita: Laaparwaah Hoon, Khud Ke Liye, Magar sab ki Parvaah Karta Hoon. कविता: लापरवाह हूँ ख़ुद के लिए, मगर सबकी परवाह करता हूँ।

मुंसी प्रेमचंद जी की एक सुंदर कविता, जिसके एक-एक शब्द को बार-बार पढ़ने को मन करता है-_

ख्वाहिश नहीं मुझे_ मशहूर होने की,”

आप मुझे पहचानते हो_बस इतना ही काफी है।

अच्छे ने अच्छा और_बुरे ने बुरा जाना मुझे,

जिसकी जितनी जरूरत थी_उसने उतना ही पहचाना मुझे!

जिन्दगी का फलसफा भी_कितना अजीब है,

शामें कटती नहीं और_साल गुजरते चले जा रहे हैं!

एक अजीब सी_’दौड़’ है ये जिन्दगी,

जीत जाओ तो कई_अपने पीछे छूट जाते हैं और

हार जाओ तो_अपने ही पीछे छोड़ जाते हैं!

बैठ जाता हूँ_मिट्टी पे अक्सर,

मुझे अपनी_औकात अच्छी लगती है।

मैंने समंदर से_सीखा है जीने का सलीका,

चुपचाप से बहना और_अपनी मौज में रहना।

ऐसा नहीं कि मुझमें_कोई ऐब नहीं है,

पर सच कहता हूँ_मुझमें कोई फरेब नहीं है।

जल जाते हैं मेरे अंदाज से_मेरे दुश्मन,

एक मुद्दत से मैंने_न तो मोहब्बत बदली, और न ही दोस्त बदले हैं।

एक घड़ी खरीदकर_हाथ में क्या बाँध ली,

वक्त पीछे ही_पड़ गया मेरे!

सोचा था घर बनाकर_बैठूँगा सुकून से,

पर घर की जरूरतों ने_मुसाफिर बना डाला मुझे!

सुकून की बात मत कर_ऐ गालिब, बचपन वाला इतवार_अब नहीं आता!

जीवन की भागदौड़ में_क्यूँ वक्त के साथ रंगत खो जाती है ?

हँसती-खेलती जिन्दगी भी_आम हो जाती है!

एक सबेरा था_जब हँसकर उठते थे हम,

और आज कई बार बिना मुस्कुराए_ही शाम हो जाती है!

कितने दूर निकल गए_रिश्तों को निभाते-निभाते,

खुद को खो दिया हमने_अपनों को पाते-पाते।

लोग कहते हैं_हम मुस्कुराते बहुत हैं,

और हम थक गए_दर्द छुपाते-छुपाते!

खुश हूँ और सबको_खुश रखता हूँ,

लापरवाह हूँ ख़ुद के लिए_मगर सबकी परवाह करता हूँ।

मालूम है_कोई मोल नहीं है मेरा फिर भी

कुछ अनमोल लोगों से_रिश्ते रखता हूँ।

STAY POSITIVE STRONG AND BE HAPPY–ALL IS WELL

I AM DOING WHAT MAKES ME HAPPY

करता हूँ मैं तेरी चिन्ता, तू क्यों चिन्ता करता हैं (मसीही गीत) Karta Hoon Main Teri Chinta, Tu Kyon Chinta Karta Hai (Christian Song Lyrics)

Aspiration Ignition: A Collection of 139+ Powerful Motivational Quotes Images

Harshit Brave

I am a Health Care Advisor, Guide, Teacher, and Trainer. I am also a Life Counselling Coach. I have served in the healthcare field for over three decades. My work has focused on patient care, counselling, teaching, and guiding young professionals. This journey has given me profound insight into health, human behaviour, emotional resilience, and achieving a balanced life. I created Optimal Health to share practical knowledge gained through real experience. My goal is to help you build a healthy body, cultivate a calm mind, develop financial awareness, make informed decisions, and achieve spiritual peace. I believe true health means complete well-being. When your body, mind, purpose, and spirit work together, life becomes meaningful. Through my articles, videos, and guidance, I support you in: • Managing health challenges • Building positive habits • Strengthening mental resilience • Finding life direction • Growing in wisdom and spirituality I walk this path with you, not ahead of you. My role is to guide, teach, and support your journey toward a balanced and fulfilling life. Welcome to Optimal Health.