बेहतरीन शायरी | BEST BRAINY SHAYARI | FAMOUS QUOTES

बेहतरीन शायरी | BEST BRAINY SHAYARI |FAMOUS QUOTES

बेहतरीन शायरी | BEST BRAINY SHAYARI | FAMOUS QUOTES. शायरी ( SHAYARI) | FAMOUS QUOTES | बेहतरीन शायरी के लिए इस लेख को पढ़िये,

शायरी

  1. कभी ना कहो कि दिन अपने ख़राब है।
    समझ लो की हम काँटों से घिर गए गुलाब है।

2.  “रखो हौंसला वो मंज़र भी आयेगा; प्यासे के पास चलकर समंदर भी आयेगा..!

थक कर ना बैठो, ऐ मंजिल के मुसाफ़िर; मंजिल भी मिलेगी और जीने का मजा भी आयेगा…!!”

3. मुझे आजमाने वाले, शख्स तेरा शुक्रिया,

मेरी काबिलियत निखरी है,तेरी हर आजमाइश के बाद !!”

शायरी

4. उम्र में, ओहदे में, कौन कितना बड़ा है, महत्वपूर्ण नहीं है !

सजदे में, लहजे में, कौन कितना झुकता है, बहुत महत्वपूर्ण है …!

Optimal Health - 6d94cbf637237e3be2503326785cbd94 edited - Optimal Health - Health Is True Wealth.

5. तेरे मेरे दरमियाँ ख़ामोशी थी बस,

पर तेरे अहम ने, इन्हें सरहद बना दिया…!!

6. अंदाज कुछ अलग हैं, मेरे सोचने का.!!!

सबको मंजिल का शौक है !!!

और मुझे सही रास्तों का.!!!

7. ये दुनिया इसलिए बुरी नहीं कि,  यहाॅ बुरे लोग ज्यादा हैं.!
बल्कि इसलिए बुरी हैं क्योंकि, यहाॅ अच्छे लोग खामोश हैं.!

8. सारे जगत को देने वाले,
मैं क्या तुझको भेंट चढ़ाऊँ,
जिसके नाम से आए खुशबू,
मैं क्या उसको फूल चढ़ाऊँ !

8. वो तैरते तैरते डूब गये, जिन्हें खुद पर गुमान था।

और वो डूबते डूबते भी तैर गये, जिन पर तू (खुदा) मेहरबान था।

शायरी

9. यूँ असर डाला है,मतलबी लोगों ने दुनिया पर।
प्रणाम भी करो तो, लोग समझते हैं कि,जरूर कोई काम होगा!!

Optimal Health - best filmi shayari and bollywood shayari edited - Optimal Health - Health Is True Wealth.

10. ”घमंड” और “पेट”
जब ये दोनों बढते हैं,
तब “इन्सान” चाह कर भी,
किसी को गले नहीं लगा सकता।

11. जिस प्रकार नींबू के रस की एक बूँद,
हज़ारों लीटर दूध को बर्बाद कर देती है।
उसी प्रकार
”मनुष्य का अहंकार”
भी अच्छे से अच्छे संबंधों को बर्बाद कर देता है।

12. जिंदगी खेलती भी उसी के साथ है, जो खिलाड़ी, बेहतरीन होता है।

13. दर्द सबके एक से है, मगर हौंसले सबके अलग अलग है। 

कोई हताश हो के बिखर जाता है, तो कोई संघर्ष करके निखर जाता है।

14. हँसते हुये चेहरो का अर्थ ये, नहीं कि इनके जीवन में, दुखों की गैर हाजरी है।

बल्कि इनके अन्दर, परिस्थितियों को सँभालने की क्षमता औरों से भारी है ।

शायरी

15. रिश्ते तो प्याज़ की तरह होते हैं, जिसमें विश्वास और परवाह  की कई परते हैं।

आप इन्हें काटेंगे ,तो आंखे आंसुओं से ही भरेंगी।

16. अपनों से मिलना और बोलचाल जरूरी है, वर्ना कितना ही एशियन पेन्ट करवा लो, साहब

दीवारें कभी नहीं बोलतीं।

शायरी

17. खुशियाँ कम और अरमान बहुत हैं ।
जिसे भी देखो परेशान बहुत है ।।

करीब से देखा तो निकला रेत का घर ।
मगर दूर से इसकी शान बहुत है ।।

कहते हैं सच का कोई मुकाबला नहीं ।
मगर आज झूठ की पहचान बहुत है ।।

मुश्किल से मिलता है शहर में आदमी ।
यूं तो कहने को इन्सान बहुत हैं ।।

शायरी

18. कहते हैं काला रंग,
”अशुभ” होता है।
पर स्कुल का वो,
”Black Board”
लोगों की जिंदगी
बदल देता है।

19. दो चीजों को कभी व्यर्थ
नहीं जाने देना चाहिए।

अन्न के कण को,
”और”
आनंद के क्षण को।

हमेशा मुस्कुराते रहिए।
कभी अपने लिये कभी अपनों के लिये।

शायरी

19. दुनिया उन्हीं की खैरियत पूछती है
जो पहले से ही खुश हों,
जो तकलीफ में होते हैं
उनके तो नंबर तक खो जाते हैं।

20. अजीब तरह के लोग हैं इस दुनिया में,
अगरबत्ती भगवान के लिए खरीदते हैं,
और खुशबू खुद की पसंद की तय करते हैं।

21. खुद को बिखरने मत देना, कभी किसी हाल में।

क्योंकि, लोग गिरे हुए मकान की ईटें तक ले जाते हैं।

शायरी

22. झूठ इसलिये बिक गया शाम तक,

क्योंकि सच का कोई खरीदार ना था।

23. सेवा और भलाई सभी की करना, मगर आशा किसी से भी ना रखना।
क्योंकि सेवा का वास्तविक मूल्य भगवान ही दे सकते है, इंसान नहीं।

शायरी

24. सम्बन्ध को जोड़ना एक कला है,
लेकिन सम्बन्ध को निभाना, एक साधना है।

25. जिंदगी में हम कितने सही और कितने गलत है,

ये सिर्फ दो ही शक्स जानते हैं।

”ईश्वर “और अपनी “अंतरआत्मा”

और हैरानी की बात है कि दोनों नजर नहीं आते।

शायरी

26. कुछ बोलने और तोड़ने में,
केवल एक पल लगता है।
जबकि बनाने और मनाने में,
पूरा जीवन लग जाता है।

27. प्रेम, सदा माफ़ी माँगना पसंद करता है।

और अहंकार सदा माफ़ी सुनना पसंद करता है।

सफलता की शायरी | Motivational & Inspirational Shayari

https://youtu.be/k4wP4nn4DpU

आपको हमारे पेज की कौन सी शायरी अच्छी लगी, हमें अपनी प्रतिक्रिया लिखें।